IPL इतिहास की 5 सबसे कामयाब टीमें, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में बनाई जगह

नई दिल्ली: 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने क्रिकेट के फैंस के लिए जबरदस्त रोमांच और कई यादगार पलों को जन्म दिया है। इस लीग में कई टीमें ऐसी हैं जो लगातार शानदार प्रदर्शन करके हर सीजन प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाती आई हैं। आइए जानते हैं उन पांच टीमों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज़्यादा बार आईपीएल प्लेऑफ़ का सफर तय किया है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 12 बार प्लेऑफ़ में जगह

चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आईपीएल में भरोसे और निरंतरता का पर्याय बन चुका है। शुरुआत से लेकर अब तक CSK ने 12 बार प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाई है। एमएस धोनी की कप्तानी में यह टीम 10 बार फाइनल तक पहुंची और 5 बार ट्रॉफी जीतकर अपनी दबदबा बनाई। दो साल के बैन के बाद भी जब ये टीम वापसी की तो फिर से अपनी ताकत दिखाई। CSK फैंस के लिए ये टीम हमेशा से उम्मीदों पर खरी उतरती आई है।

2. मुंबई इंडियंस (MI) 11 बार प्लेऑफ़ में पहुंची

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने अब तक 5 बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीता है। कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ़ में जगह बनाने के साथ MI आईपीएल का सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला क्लब भी है। 2025 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अपनी छठी ट्रॉफी की तलाश में है।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 10 बार प्लेऑफ़ में

RCB भी एक ऐसी टीम है जो लगभग हर सीजन धमाल मचाती है। 10 बार प्लेऑफ़ में पहुंचने के बावजूद ये टीम अभी तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है। तीन बार फाइनल तक पहुँचने के बावजूद (2009, 2011, 2016) उसे खिताब का सुख नहीं मिला। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही RCB का भी IPL ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा होगा।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 8 बार प्लेऑफ़ में

KKR ने भी अपनी छाप छोड़ रखी है। 8 बार प्लेऑफ़ में पहुँचने के अलावा ये टीम दो बार (2012 और 2014) IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है। गौतम गंभीर की कप्तानी में मिली ये जीतें KKR के लिए बहुत खास हैं। 2024 में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में KKR ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया, जो उनकी टीम की मजबूती को दर्शाता है।

5. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 7 बार प्लेऑफ़ में

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL में 2013 में डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक 7 बार प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाई है। 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में उन्होंने पहला और अब तक का एकमात्र IPL खिताब जीता। 2024 में SRH ने फिर से फाइनल में जगह बनाई, जो उनकी टीम की वापसी का संकेत है।

Leave a Comment