GT vs MI Eliminator: इतिहास रचने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच में एक खास बात देखने को मिलेगी की रोहित शर्मा अगर इस मैच में दो छक्के मार लेते हैं, तो वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 270 मैचों में 298 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली 291 छक्के लेकर तीसरे नंबर पर हैं। अगर रोहित इस मैच में सिर्फ दो छक्के भी लगाते हैं, तो वह 300 छक्के का बड़ा आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। यह भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात होगी।

7,000 रन भी छू सकते हैं रोहित शर्मा

इस मैच में अगर रोहित शर्मा 43 रन भी बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 7,000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे, विराट कोहली के बाद। रोहित ने अब तक 265 पारियों में 6,957 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 266 मैचों में 8,618 रन बनाए हैं। रोहित का स्ट्राइक रेट 131.83 और औसत 29.60 है, जो बताता है कि वह विकेट के साथ-साथ रन भी तेजी से बनाते हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच यह एलिमिनेटर मैच सिर्फ एक जीत का मुकाबला नहीं है, बल्कि मानसिक और रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल खिताब पांच बार जीता है, लेकिन एलिमिनेटर से फाइनल तक पहुंचने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 2022 में डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता और 2023 में उपविजेता रही। इस सीजन में भी गुजरात ने मुंबई को दो बार हराया है, जिससे उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त मिली है।

Leave a Comment