अगर आप एक छोटे साइज वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं तो OnePlus 13s आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। यह फोन 5 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है और इसकी कीमत करीब ₹55,000 हो सकती है। OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच आने वाला यह फोन कॉम्पैक्ट साइज के साथ टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ!
Read More –OnePlus Nord 5 जुलाई में हो सकता है लॉन्च: जानिए इसकी कीमत, डिजाइन और खास फीचर्स
Read More –Google Pixel 10 सीरीज जल्द हो सकता है लॉन्च! जानें क्या होगा ख़ास
OnePlus 13s की कीमत
सबसे पहले बात करे इसके कीमत की तो जानकारी के मुताबिक, OnePlus 13s की कीमत भारत में ₹55,000 के आसपास हो सकती है। हालाँकि, अभी तक इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में पता नहीं चला है। यह फोन Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
अगर OnePlus 13R और OnePlus 13 की कीमतों को देखें, तो 13R ₹42,999 से शुरू होता है जबकि 13 ₹69,999 की कीमत पर मिलता है। इस हिसाब से 13s दोनों के बीच एक बैलेंस्ड ऑप्शन हो सकता है।
डिजाइन
OnePlus 13s का डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है, जिसमें 6.32 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। फोन का कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप में होगा, जो OnePlus के नए डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करेगा।
प्रोसेसर
अब बात करे इसके प्रोसेसर की तो फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए परफेक्ट है। साथ ही बेहतर हीट डिसिपेशन सिस्टम और इंडिपेंडेंट WiFi चिपसेट भी दिया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और स्पीड बेहतर होगी।
कैमरा
अगर कैमरा की बात करे तो फ्रंट कैमरा 32MP का होगा जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा। यह OnePlus 13T के 16MP कैमरा से बेहतर होगा। हालाँकि, बैक कैमरा और बैटरी डिटेल्स अभी तक कंफर्म नहीं हुई हैं। वही OnePlus 13s Black Velvet, Pink Satin और India-एक्सक्लूसिव Green Silk कलर्स में आएगा। ये सभी कलर्स प्रीमियम लुक देंगे और फोन को स्टाइलिश बनाएंगे।