Motorola Razr 60 भारत में इस दिन होगा लॉन्च! जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बाजार गर्म है और अब Motorola अपना नया Razr 60 भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इसी महीने ये फोल्डेबल स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला यह फोन Moto AI टूल्स, प्रीमियम फिनिश और शानदार कैमरा के साथ आएगा। अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो स्काट है! तो चलिए, जानते हैं कि Motorola Razr 60 में क्या खास होगा।

Read More – Samsung Galaxy A26 फुल रिव्यू: क्या यह बजट सेगमेंट का नया किंग है

Read More – Apple जल्द लॉन्च कर सकता है अपना पहला स्मार्ट ग्लास! जाने क्या सब मिलेंगे फीचर्स

कब होगा लॉन्च

Motorola ने आधिकारिक तौर पर Razr 60 के भारतीय लॉन्च की तारीख की जानकारी दी है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 28 मई, दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इसे Flipkart, Motorola इंडिया वेबसाइट और देश भर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल वेरिएंट की तरह भारतीय मॉडल में भी वही फीचर्स होंगे, जो इसे एक बेहतरीन फोल्डेबल फोन बनाते हैं।

कैसा होगा डिज़ाइन

अगर इसके डिज़ाइन की बात करे तो Motorola Razr 60 तीन अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में आएगा, जिनमें से हर एक का फिनिश यूनिक होगा।

Lightest Sky: यह वेरिएंट मार्बल फिनिश के साथ आता है और भारत में ऐसा पहला फोन होगा।
Spring Bud: इस कलर में वीगन लेदर का प्रीमियम फील होगा।
Gibraltar Sea: यह वेरिएंट लग्ज़री फैब्रिक फिनिश के साथ आएगा।

इसके अलावा, फोन में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन, टाइटेनियम हिंज और IP48 रेटिंग दी गई है, जो इसे ड्यूरेबल और स्टाइलिश बनाती है।

फीचर्स

1. Moto AI –
Remember This: आपकी जरूरी जानकारी को सेव करेगा।
Next Move: आपके काम को आसान बनाएगा।
Pay Attention: मीटिंग्स या क्लासेस में जरूरी पॉइंट्स हाइलाइट करेगा।
Image Studio: फोटो एडिटिंग को स्मार्ट बनाएगा।

2. डिस्प्ले –
इस फोन में 6.9-इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। मतलब, धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखेगी और गेमिंग/स्ट्रीमिंग का मजा दोगुना होगा।

3. कैमरा –
Motorola Razr 60 को “विश्व का पहला 100% ट्रू कलर कैमरा वाला फोन” बताया जा रहा है। इसका कैमरा सेटअप

  • 50MP मेन कैमरा (OIS सपोर्ट)
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 32MP सेल्फी कैमरा

4. परफॉर्मेंस –
इसके परफॉरमेंस की बात करे तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है, जो खासतौर पर डुअल-डिस्प्ले फोन्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ यह हेवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग को हैंडल करने में आसान होगा।

5. बैटरी –
इस Razr 60 में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस स्पीड से फोन को लगभग 1 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

Read More – ऑफर ऑफर: Vijay Sales 2025 में iPhone 16, MacBook Pro और AirPods 4 पर मिल रही है भारी छूट

Read More – Kia Syros 2025 : मिडल क्लास के लोगों के बजट में लॉन्च हुआ Kia का यह गाड़ी, जाने संपूर्ण डिटेल्स

कीमत

अब बात करे इसके सबसे जरूरी कीमत की तो अभी तक कंपनी ने आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके पिछले मॉडल Razr 50 की कीमत ₹64,999 थी, जबकि Razr 50 Ultra ₹99,999 में लॉन्च हुआ था। इसलिए, Razr 60 की कीमत ₹70,000 से ₹85,000 के बीच होने की उम्मीद है।

Leave a Comment