Vidhva Pension Yojana: केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक प्रकार के कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं तथा इसके साथ ही उनके आर्थिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की केंद्र स्तरीय सरकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिनमें से एक है विधवा पेंशन योजना।
विधवा पेंशन योजना उन महिलाओं के लिए चलाई जा रही है, जिनके पति की किसी कारणवश असमय मृत्यु हो गई हो तथा उनके पास आर्थिक खर्च चलाने के लिए कोई अन्य साधन न हो। आपको बता दें कि यह योजना देश के सभी राज्यों में कर्यरत है।
वर्तमान में देश के सभी राज्यों में विधवा महिलाओं को अलग-अलग सीमा राशि के आधार पर विधवा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। सरकार द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार विधवा पेंशन योजना की राशि में संशोधन भी किया जाता है।
विधवा पेंशन बढ़ोतरी 2025
आपको बता दें कि लंबे समय के बाद एक बार फिर सरकारी नियमों के अनुसार विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की गई है, अर्थात अब इस योजना से पंजीकृत महिलाओं को मासिक रूप से अधिक लाभ मिलने वाला है।
विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय राशि सभी राज्यों के लिए अलग-अलग है। सभी महिलाओं के लिए जो भी राज्य से हैं और विधवा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, उनके लिए अपने राज्य में विधवा पेंशन योजना की वित्तीय राशि में वृद्धि का विवरण प्राप्त करना आवश्यक है।
आज हम इस लेख के माध्यम से विधवा पेंशन योजना की वित्तीय राशि में वृद्धि के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं और साथ ही सभी राज्यों में बढ़ाई गई राशि के बारे में जानकारी देंगे, जो महिलाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।
विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता
विधवा पेंशन योजना का लाभ महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों के आधार पर दिया जाता है:-
सरकारी तौर पर विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल 60 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए उपलब्ध है।
जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और राशन कार्ड धारक हैं, वे इस योजना की लाभार्थी हैं।
विधवा महिला को किसी भी तरह की सरकारी नौकरी या राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।
यह योजना ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हुई है क्योंकि यहाँ की महिलाओं के पास रोजगार के कोई पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
देश के सभी राज्यों की विधवा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि इन महिलाओं को सरकार से आर्थिक सहायता मिल सके और ऐसी महिलाएं जो विधवा होने के बाद दूसरों पर निर्भर हैं, वे इस राशि की मदद से आत्मनिर्भर बन सकें और अपना जीवन चला सकें तथा अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों की दैनिक जरूरतों को भी पूरा कर सकें।