EPFO निवेशकों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! PF खाताधारकों को मिली ये बड़ी खुशखबरी

EPFO Update: देश भर के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सदस्यों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर का ऐलान कर दिया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी गई है।

इससे EPFO अपने 7 करोड़ से ज्यादा अंशधारकों की भविष्य निधि पर सालाना ब्याज जमा कर सकेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया।

पिछली ब्याज दर के बराबर

यह पिछले वित्त वर्ष में दी गई ब्याज दर के बराबर है। मंजूर की गई ब्याज दर को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था। श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने पर सहमति जताई है और श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में ईपीएफओ को जानकारी दे दी है।” अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत दर के अनुसार ही सात करोड़ से अधिक ईपीएफओ अंशधारकों के खातों में ब्याज जमा होगा।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 28 फरवरी को नई दिल्ली में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में ब्याज दर पर फैसला लिया गया। पिछले साल बढ़ाई गई थी ब्याज दर फरवरी 2024 में ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था। 2020-21 में यह 8.5 प्रतिशत था।

Leave a Comment