बड़ा धमका! टोल टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स 

Toll Tax: जब आप सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं, चाहे वह राज्य या राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो, तो आपको कई टोल प्लाजा देखने को मिलते हैं। इन प्लाजा पर वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ता है। यह टैक्स यात्रा की दूरी और वाहन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग दरों पर वसूला जाता है।

पहले की मैनुअल टोल टैक्स प्रणाली की जगह अब फास्टैग ने ले ली है, जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, कई ऐसी स्थितियां भी हैं, जहां टोल टैक्स नहीं देना पड़ता। भारत में कुछ खास नियम बनाए गए हैं, जिसके तहत कुछ खास लोगों को टोल टैक्स से छूट दी गई है। इन नियमों के बारे में जानना दिलचस्प है।

बहुत देर हो जाने पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ता-

आमतौर पर सभी चार पहिया वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ता है। वाहन पर लगे फास्टैग के जरिए टोल टैक्स देना होता है। लेकिन कुछ ऐसे मौके भी होते हैं, जहां आप बिना टोल टैक्स दिए निकल सकते हैं। नियमों के मुताबिक, अगर आप टोल टैक्स पर टोल टैक्स कटने के लिए 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। तो ऐसी स्थिति में आप बिना टोल टैक्स चुकाए आगे बढ़ सकते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के नियमों के मुताबिक, अगर टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा लंबी गाड़ियों की लाइन लगी है, तो भी टोल टैक्स नहीं देना होता है। या फिर अगर किसी टोल प्लाजा की फास्टैग मशीन काम नहीं कर रही है, तो भी आपको टोल टैक्स से छूट मिल सकती है।

इन लोगों को भी नहीं देना होता टोल टैक्स-

भारत में कुछ खास लोगों को टोल टैक्स से छूट मिली हुई है। इनमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और भारत सरकार में सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन उच्च पदस्थ लोगों को आधिकारिक यात्राओं के दौरान टोल शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

Leave a Comment