AC Tips: AC चलाओ पर बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा! आसान तरकीबें अपनाएंगे तो बिजली का बिल कम आएगा

AC Tips: गर्मी के मौसम में AC का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। लेकिन इसके साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ जाता है। खासकर जब AC लंबे समय तक चलता है तो मीटर की सुई तेजी से घूमने लगती है। हालांकि, कुछ स्मार्ट तरकीबें अपनाकर आप इस खर्च को कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

AC का तापमान 24-26 डिग्री पर रखें

AC की सेटिंग सबसे अहम होती है। अक्सर लोग कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए तापमान 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं। जिससे बिजली की खपत कई गुना बढ़ जाती है। जबकि 24 से 26 डिग्री पर कूलिंग भी मिलती है और बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहता है।

कमरे का इंसुलेशन सही करें

कमरे का इंसुलेशन AC की क्षमता को बढ़ाता है। अगर दरवाजे और खिड़कियों से ठंडी हवा बाहर जा रही है तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी जिससे बिजली ज्यादा खर्च होगी।

इसके लिए:

AC का टाइमर मोड एक बेहतरीन फीचर है। जिसे कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप रात में AC चलाते हैं, तो उसे 2-3 घंटे के लिए टाइमर पर सेट कर दें। इससे कमरा ठंडा रहेगा और AC अपने आप बंद हो जाएगा। जिससे बिजली की बचत होगी।

पंखे के साथ AC चलाएं

AC के साथ पंखा चलाना एक बहुत ही उपयोगी तरकीब है। पंखा कमरे में ठंडी हवा को तेजी से फैलाने में मदद करता है। जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसका फायदा यह है कि:

AC को लंबे समय तक चलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

कम समय में अच्छी कूलिंग मिलती है और बिजली की खपत कम होती है।

AC की नियमित सर्विसिंग करवाएं

AC की समय-समय पर सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है। अगर फिल्टर में धूल जम जाती है, तो इससे कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए:

इससे AC बेहतर परफॉर्म करेगा और बिजली की बचत होगी।

हर सीजन शुरू होने से पहले AC की सर्विसिंग करवा लें।

आप हर 15-20 दिन में खुद भी फिल्टर साफ कर सकते हैं।

Leave a Comment